सत्य नडेला से मिल मोदी ने किया डिजीटल इंडिया मिशन के विकास को लेकर विचार विमर्श

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला से मुलाकात की और देश में डिजीटल इंडिया मिशन के विकास को लेकर विचार विमर्श किया। 

श्री नडेला ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ट्वीट में श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सारगर्भित बैठक के लिए श्री मोदी का धन्यवाद। डिजीटल ट्रांसफॉर्मेशन द्वारा सतत एवं समावेशी आर्थिक विकास पर सरकार का गहरा फोकस निश्चित रूप से प्रेरणादायी है और हम डिजिटल इंडिया के विजन को भारत में साकार करने एवं दुनिया को इसकी मिसाल देने के लिए मदद करने को उत्सुक हैं। 

श्री मोदी ने जवाबी ट्वीट में कहा कि श्री नडेला से मिल कर खुशी हुई। तकनीक एवं नवान्वेषण में भारत की कोशिशें तकनीक प्रेरित विकास के एक नये युग का सबब बनीं हैं। हमारे युवा नये नये विचारों से ओतप्रोत हैं जिनमें पृथ्वी को बदल देने की क्षमता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse