कोडरमा : मेरिडियन एकेडमी ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

 

टीम एबीएन, कोडरमा। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इस नाते हर व्यक्ति का सामाजिक दायित्व भी होता है। अपने इन्हीं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए गुरुवार को अलख रानी मेरिडियन प्रबंध समिति द्वारा संचालित मेरिडियन एकेडमी द्वारा 50 से अधिक लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।

 विद्यालय के निदेशक डॉ एसएन कुमार ने कहा कि क्या विद्यालय समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए कई कार्य करता है। इसी में से कंबल वितरण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य उसे मन को संतुष्टि मिलती है और जरूरतमंदों को राहत। इस मौके पर नीलम एडुकेशनल फाउंडेशन की चेयर मैन निशा भारती, प्राचार्य अभिषेक पांडेय, शिक्षक मंटू लाल शर्मा, किशोर मिश्रा, तपन दा, खुर्शीद अंसारी, बिरजू शर्मा,   राजीव कुमार, अरुण कुमार, विनोद पांडेय, बाली विश्वकर्मा मौजूद थे। जबकि लाभुक में अंगलाल मिस्त्री, आशा देवी, राधा देवी, मालती देवी, गिरिजा देवी, सरस्वती देवी, मीना देवी, भुनेश्वर महतो, कैलाश पांडेय, बिंदी पांडेय, पार्वती देवी, शारदा देवी, फुलिया देवी, मोहनी देवी, बबीता देवी, सुदामा देवी, आशा देवी, चिंता देवी, वैजयंती देवी, माधुरी देवी, मीना देवी, समर विश्वकर्मा, गीता देवी, सीमा देवी, द्रोपदी देवी, जयप्रकाश वर्मा, राम दुलारी देवी, सीता देवी, संजू देवी, शांति देवी, अनीता देवी, इंदिरा देवी, मालती देवी, सुमित्रा देवी, संतोष वर्मा समेत 50 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। दूसरी ओर बुधवार की रात में कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर में रहने वाले लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse