सितंबर में खेला जायेगा एशिया कप 2023

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एसीसी ने गुरुवार को घोषणा की कि एशिया कप 2023 का आयोजन विश्व कप 2023 से एक महीने पहले सितंबर में किया जायेगा। छह एशियाई देशों के इस टूनार्मेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बंगलादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालीफाइंग टीम हिस्सा लेगी। श्रीलंका ने पिछले साल टी20 प्रारूप में एशिया कप जीता था, हालांकि भारतीय सरजमीन पर अक्टूबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस बार यह टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप में खेला जायेगा। 

एसीसी ने फिलहाल मेजबान देश की पुष्टि नहीं की है। पाकिस्तान इस टूनार्मेंट का मूल मेजबान है, हालांकि बीसीसीआई दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान में खेलने का इच्छुक नहीं है। एसीसी के अध्यक्ष और बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अक्टूबर 2022 में कहा था कि भारत एशिया कप खेलने के लिये पाकिस्तान नहीं जायेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के तत्कालीन अध्यक्ष रमीज राजा ने इसके जवाब में कहा था कि अगर भारत एशिया कप के लिये पाकिस्तान नहीं आया तो वह भी विश्व कप के लिये भारत नहीं जायेंगे। पीसीबी के नये अध्यक्ष नजम सेठी ने हालांकि पदभार संभालने के बाद इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

श्री शाह ने एशिया कप की घोषणा के साथ एसीसी के अगले दो साल का कैलेंडर भी जारी किया। उन्होंने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि यह इस खेल को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे अद्वितीय प्रयासों और जुनून को दर्शाता है। शानदार प्रदर्शन के लिये तैयार देशों के क्रिकेटरों के साथ यह क्रिकेट के लिये एक अच्छा समय होगा।  साल 2023-24 के इस कैलेंडर में 145 एकदिवसीय और टी20 मैचों का ब्योरा मौजूद है। साल 2023 में 75 मैच खेले जायेंगे जबकि 2024 में 70 मुकाबले आयोजित होंगे। 

इसके अलावा, उभरते हुए खिलाड़ियों (अंडर-23) का एशिया कप पुन: शुरू हो रहा है और इस साल जुलाई में पुरुषों के लिये 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किया जायेगा। इसमें आठ टीमें शामिल होंगी। यह टूर्नामेंट अगले साल दिसंबर में टी20 प्रारूप में होगा। उभरती हुई महिला खिलाड़ियों के लिये एशिया कप इस साल जून में टी20 प्रारूप में होगा जिसमें आठ टीमें शामिल होंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse