टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। धर्मांतरण की खबर फैलने के बाद अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी के नेतृतव में समाज के अन्य पदाधिकारी के साथ बुधवार को दिगवार बस्ती पहुंचे। यहां पर बस्ती के ग्रामीणों के साथ अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति हजारीबाग के बैनर तले जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसका संचालन जिला महासचिव रंजीत कुमार ने किया। इस बैठक का मूल उद्देश्य था कि ग्राम दिग्वार में भुइयां समाज को धर्म परिवर्तन से बचाने का। जिसे मन में ठान कर वे दिगवार पहुंचे एवं धरातल स्तर पर ग्रामीणों से मिलकर सच्चाई का पता किया।
इस बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि उनके बगल के क्षेत्र चानो आदि जगहों पर कुछ परिवारों ने धर्म परिवर्तन किया है। पर दिगवार में अबतक किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। ईसाई मिशनरी के द्वारा यदि धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। हम सभी प्रण लेते है कि हम जिस धर्म मे जन्म लिए है उसी धर्म मे रहकर हमारी जान जायेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि किसी तरह के लोभ लालच में धर्म परिवर्तन कराए जाने का पुरजोर विरोध होगा और भुइयां समाज इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक राम ,जिला प्रवक्ता सुनील कुमार डूमर से राजू राम, अर्जुन राम, कपिल राम, दिलीप राम, शोभा देवी, सोनी देवी, बबीता देवी, विजय राम, कबिलास देवी इत्यादि सहित काफी संख्या मे महिला-पुरुष शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse