टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। रोजगार की तलाश में गये झारखंड के प्रवासी मजदूर को मिली हवालात। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकट्टो गांव का है। प्रकाश साव पिछले 16 दिसंबर 2022 से दुबई में जेल में बंद है। मामले में परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है।
बताते चले कि खरकट्टो निवासी किसुन साव के 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश साव दुबई में पिछले 16 दिसंबर 2022 की शाम को जब काम करके लौट रहा था। तभी उनकी बात परिवार के लोगों से हुई थी और परिवार को जानकारी दी कि मुझे यहां पुलिस ने पकड़ लिया है और मैं जेल में हूं। तब से उनका मोबाइल बंद है। इसे लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी बसंती देवी ने कहा कि प्रकाश साव पिछले एक वर्ष पूर्व रोजी रोटी की तलाश में दुबई गये थे। जहां पर बिल्डिंग बनानेवाली कंपनी में कार्य करता था। वह घर का एकलौता कमानेवाला होने के कारण माता पिता, पत्नी बसंती देवी व ढाई वर्षीय मासूम बच्ची परी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं।वहीं प्रवासी हित में कार्य करनेवाले सिकंदर अली ने प्रकाश साव के घर खरकट्टो पहुंचकर पूरी जानकारी ली और इस घटना लेकर उन्होंने कहा कि पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबके के लोग विदेशों में फंस जाते हैं और पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। पिछले माह ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूर व दुबई जेल बंद बिष्णुगढ़ के मडमों के प्रवासी मजदूर विनोद महतो की वापसी हुई हैं। ऐसी घटनाओं का रोक लगाने के लिए ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse