हरली में बने अस्पताल भवन की झाड़ियों की हुई साफ-सफाई

 

  • दारू ग्रामीणों की जगी आस 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के हरली में वर्षों पूर्व निर्मित स्वास्थ्य भवन में बड़ी-बड़ी झाड़ियां निकल आई थी, जिसकी सफाई बुधवार को हरली मुखिया फरजाना खातून ने कराया। अस्पताल भवन की सफाई होने से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण अब काफी खुश नजर आ रहे है अब उन्हें इस बात की उम्मीद हो रही है कि इस भवन में स्वास्थ्य केंद्र शुरू हो जायेगा जिनसे उन्हें और पूरे प्रखंड की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा। 

प्रशिक्षु आईएएस सताब्दी मजूमदार की सक्रियता के बाद स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों की चिर निंद्रा टूटती नजर आ रही है। यह भवन वर्ष 2014 में बनकर तैयार हुआ था तब से भवन के मुख्य गेट में ताला लटका हुआ था और अंदर दस फीट से भी बड़ी बड़ी झाड़ियां निकल आयी थी जिसे जेसीबी लगाकर साफ करवाया गया। स्वास्थ्य भवन शुरू करने के बारे में सिविल सर्जन ने एस के सिंह ने भी बताया कि फरवरी महीने तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू कर दिया जायेगा। 

स्वास्थ्य विभाग के कर्मी हालांकि यह भी चर्चा करते नजर आ रहे है कि हरली पंचायत के पेटो में वर्षों पहले से स्वास्थ्य उपकेंद्र चल रहा है फिर इसी पंचायत में दूसरा स्वास्थ्य केंद्र किस आधार पर प्रारंभ होगा यह शंका उनके मन में चल रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse