एबीएन सेंट्रल डेस्क। कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के चलते देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दी गयी है यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में न सिर्फ छुटि्टयां बढ़ायी गयी हैं, बल्कि कुछ राज्यों में स्कूल की टाइमिंग तक में बदलाव करना पड़ा है।
आइये जानते हैं किस राज्य में कब तक सर्दी की छुटि्टयां रहेंगी। कहां स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किये गये हैं। भीषण ठंड के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में स्कूल 31 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक बंद कर दिये गये हैं। पहले जिन स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किये गये थे अब उनमेंभी किये जा रहे हैं। शीतकालीन अवकाश वाले जिलों में लखननऊ और फिरोजाबाद के नाम भी जुड़ गये हैं। हालांकि लखनऊ में 4 से 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, डीएम के विवेकाधिकार पर है कि कितने दिन का अवकाश घोषित करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse