आठ को 151 जोड़ों के आदर्श सामूहिक विवाह का गवाह बनेगा पुंदाग मन्दिर

 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति की ओर से हरमू रोड के शिवगंज सत्संग भवन में छह से नौ जनवरी तक श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा होगी। कथा दिन के दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी और कथा स्वामी सदानंद महाराज सुनायेंगे। 

इसी दौरान संगठन की ओर से 8 जनवरी को पुंदाग में निर्माणाधीन मंदिर परिसर में 151 जोड़े का आदर्श सामूहिक विवाह कराया जायेगा। विवाह संस्कार आचार्य शंकर लाल शास्त्री, गौरव कुमार शास्त्री करायेंगे। संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल ने अग्रसेन भवन में पत्रकारों को यह जानकारी दी। 

बताया गया कि हर वर्ष 500-700 कन्याओं का विवाह संस्था करा रही है। उन्होंने बताया कि सदानंद महाराज के सान्निध्य में अब तक करीब 9500 से अधिक कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है। यह कार्यक्रम 2005 से चल रहा है। निर्धन कन्याओं का विवाह भारत के अलावा नेपाल, भूटान में भी कराये जा रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse