लोहरदगा : डीएवी के छोटे बच्चों ने नव वर्ष में पर लिया नया संकल्प

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय  में प्राचार्य जी पी झा के नेतृत्व व निर्देशन में सीसीए प्रभारी शिक्षक अश्विन पात्रो द्वारा नव वर्ष के शुभारंभ में विशेष प्रतियोगिता का आॅनलाइन आयोजन करवाया गया। समय न ही कभी किसी की प्रतीक्षा करता है और ना ही सदैव एक समान होता है। समय बदलाव को स्वीकारते हुए निरंतर गतिमान रहता है। हमारे जीवन में भी सुख और दुख आते जाते रहते हैं। आवश्यकता है हमें स्वयं में सकारात्मक बदलाव लाते हुए बच्चों को सकारात्मकता की ओर ले चले। 

नव वर्ष के पावन अवसर पर हमें अपने जीवन में नई अच्छाइयों को शामिल करने तथा बुराइयों और कमजोरियों का त्याग करने हेतु संकल्प करना चाहिए। बच्चों में इसकी शुरूआत करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों के मध्य एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक था नव वर्ष में मेरा नव संकल्प। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी नव वर्ष में ऐसे नव संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया गया जो बच्चों के सकारात्मक विकास के लिए आवश्यक हो, क्योंकि नन्हे बच्चे  बड़ों का अनुकरण करते हैं। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में नए वर्ष में अपनी दिनचर्या, खानपान व अपने आदर्शों में नए बदलाव का संकल्प लेते हुए नव वर्ष ग्रीटिंग कार्ड बनाया तथा उसमें अपने संकल्पों को लिखा।

 इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान  ईशान्वी राज, काव्या तरूशी, एसके सुहान, अथर्व कृत, प्रतिष्ठा गोराई, कक्षा यूकेजी में प्रथम स्थान अनोखी उरांव, ब्रीष्टी गोस्वामी, अनन्या गर्ग व ईजान अख्तर ने कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान शिवम कुमार वर्मा, रीत कुमार, प्रनीत भगत, नव्या तारुषि, जीविषा बोचीवाल व विशेष प्रकाश ने तथा कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान उत्कर्ष गुप्ता, मान्या गुप्ता, सनाया श्री, प्राची कुमारी, अर्पिता राज, जुनेद अंसारी, तानिया श्री, नारायणी,अहन इकबाल, अहंत्य दुबे, आराध्या झा व संजना सोनी ने अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में शिक्षक अश्विन पात्रों, संगीता मित्तल, सोमिता दास व रजनी प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse