टीम एबीएन, कोडरमा। साहू धर्मशाला में तैलिक साहू समाज नगर कमेटी, महिला मंडल झुमरीतिलैया के द्वारा अपने नए सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से लगभग 300 महिलाओं की उपस्थिति में किया गया। जिसमें बतौर अध्यक्ष श्रीमती अनिता गुप्ता, सचिव श्रीमती सरिता गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू आर्य, कोषाध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी, महासचिव श्रीमती अनुराधा गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्रीमती निधि गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती रूपा साहू व सचिव श्रीमती नीतू गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रात 11 बजे से ही बच्चों के लिए वाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, नृत्य प्रतियोगिता के साथ-साथ म्यूजिकल चेयर आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चे व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों में काशी कुमारी, निशांत कुमार, सुहानी गुप्ता, अंशु गुप्ता, सेजल रानी, हर्ष गुप्ता, रंजीत कुमार साहू, काशी कुमारी, श्रेष्ठ गुप्ता, अनुप्रिया आरवी, स्मिता शाह, रोशन कुमार, सानवी आर्य, काशवी, बबीता देवी, रेखा गुप्ता व काजल गुप्ता प्रमुख है।
नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ सबों ने मिलजुल कर पिकनिक मनाते हुए भोजन का भी आनंद लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता, डॉ सुजीत राज, डॉ रचना गुप्ता, डॉक्टर संदेश गुप्ता, भीम साहू, अर्जुन साहू, किशन साहू, मनोज गुप्ता मनोज साहू, रंजन कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, राजेंद्र साहू, राजेंद्र गुप्ता, चुरामन साहू, भीम प्रसाद गुप्ता आदि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति बतौर विवाद के रूप में उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse