टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। शहर के ब्लॉक रोड स्थित साहू धर्मशाला में दिन मंगलवार को तेली साहू समाज का प्रथम परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। परिवारिक मिलन समारोह में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डॉ सुजीत राज, डॉ विशाल कुमार, डॉ संदेश गुप्ता, साहू समाज जिला अध्यक्ष भीम साहू उपस्थित थे।
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत स्वगत गीत से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि समाज में इस तरह का परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन होने से एकजुटता का संदेश देता है। वहीं उन्होंने साहू समाज के नगर अध्यक्ष मनोज साव को बधाई देते हुए कहा कि समाज का प्रथम पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किये ये एक बेहतरीन प्रयास है।वही तेली साहु समाज के नगर अध्यक्ष मनोज साव ने कहा कि समाज का प्रथम परिवारिक मिलन समारोह हैं जो कि सफलतापूर्वक मनाया गया है।
उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह का आयोजन करना हम सब का उद्देश्य है। परिवारिक मिलन समारोह में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य, संगीत में भाग लिया वही 18 साल से ऊपर के लोगो ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम समापन के बाद पुरस्कार का वितरण किया गया। मुख्य रूप उपस्थित पूर्व जिप अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर सचिव सुभाष कुमार गुप्ता, महासचिव बिट्टू कुमार, कोषाध्यक्ष रंजन गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse