दारू : स्वास्थ्यकर्मी मोहम्मद मोबिन हुए सेवानिवृत

 

  • विदाई समारोह में भावुक हुए सहकर्मी 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। स्वास्थ्य उपकेंद्र पेटो के कर्मी मोहम्मद मोबिन 27 वर्ष तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत हो गए। स्वास्थ्य केंद्र में इस मौके पर मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। विदाई के मौके पर पर मोहम्मद मोबिन के साथ सहकर्मी काफी भावुक हो गये। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अमरेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे मोबिन ने अपनी जिंदगी के 27 साल लोगों की सेवा में बिताए आज वे सेवानिवृत हो रहे है आगे की जिंदगी हंसी खुशी से अपने परिवार के साथ बिताए  और अपने परिवार को समय दे।

एएनएम सुशीला कुमारी और नीलकांत विश्वकर्मा ने कहा कि मोबिन जी की कमी हमेशा उन्हें और स्वास्थ्य केंद्र  के कर्मियों को खलेगी। विदाई कार्यक्रम के दौरान भावुक होते हुए सेवनिवृत हो रहे कर्मी ने कहा की वर्ष 1997 में इसी केंद्र में उनकी जॉइनिंग हुई थी और इसी केंद्र से 31 दिसंबर 2022 को सेवनिवृत हुआ। इस दौरान सभी सहकर्मियों का सहयोग मिला जिन्हें वे धन्यवाद देते हैं। इस दौरान उमेश प्रसाद, आलोक कुमार, देवाशीष मित्रा, सुषमा कुमारी, संगीता कुमारी, अमर  कुमार राणा, भोला प्रसाद, सुगंती कुमारी आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse