टीम एबीएन, बड़कागांव। भाजपा प्रखंड प्रतिनिधिमंडल द्वारा बड़कागांव एवं केरेडारी में गैरमजरूआ जमीन का एनटीपीसी कंपनी के द्वारा भुगतान नहीं करने पर मंगलवार को पुर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया। ज्ञात हो कि अन्य जगहों पर एनटीपीसी के द्वारा गैरमजुरूवा जमीन का भुगतान किया गया है परंतु बड़कागांव और केरेडारी में भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
मामले को लेकर सांसद जयंत सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द एनटीपीसी, थ्रिवेणी सैनिक, प्रशासन, जनप्रतिनिधि के बीच गैरमजरूआ जमीन का रैयती के अनुकूल भुगतान, स्थानीय रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर त्रिपक्षीय वार्ता की जायेगी। मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, राजेश गुप्ता, दामोदर सिंह, अवध किशोर यादव, मुलचंद साव उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse