टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला शिक्षा अधीक्षक की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न शिक्षक संघों के साथ अवकाश तालिका को लेकर बैठक की गयी। अवकाश तालिका में मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए घोषित अवकाश चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार परिवर्तित हों सकेंगे। किसी भी तरह की छुट्टी का परिवर्तन अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के उपरांत ही संभव है। अवकाश कैलेंडर के अनुसार पूरे वर्ष में विद्यालयों में कुल 60 दिनों की अवकाश रहेगी।
बैठक में झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के मुमताज अहमद, राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ के विनय कुमार, चोंहस उरांव, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के एनमुल हक, अनुसूचित जाति जनजाति पदाधिकारी कर्मचारी शिक्षक संघ के अरुण राम, अखिल झारखंड शिक्षक संघ के मनी उरांव, शंभु शर्मा, सहायक अध्यापक शिक्षक संघ के लाल उमा शंकर सहदेव, जसीम अहमद आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse