टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के तिलैया डैम ओपी अंतर्गत बड़की धमराय में शनिवार देर शाम डीजे लदे पिकअप वाहन के अनियंत्रित होने से तीन युवकों की मौत हो गयी। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हुई जबकि एक युवक की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गयी।
बताया जाता है कि कांको के कुछ युवक पिकअप वाहन में डीजे बजाकर पिकनिक मनाकर तिलैया डैम से अपने घर कांको जा रहे थे। बड़की धमराय पहुंचते ही पिकअप वाहन गड्ढे में पड़कर अनियंत्रित होकर पलट गया व वाहन में लदा जनरेटर गिर गया। घटना में जनरेटर की चपेट में आने से मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गयीl मृतकों की पहचान विजय यादव (21, पिता बासुदेव यादव) और रंजन यादव (20, पिता स्वार्थ यादव) दोनों ग्राम कांको के रूप में हुई है।
मौके पर मौजूद ग्रामीण आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान एक और युवक कुरमीडीह निवासी प्रेम कुमार यादव (17, पिता केदार यादव) की मौत हो गयी। वहीं वाहन चालक कांको निवासी कौशल साव (20, पिता ईश्वर साव) घायल है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना के बाद गांव में नये साल का उत्साह मातम में बदल गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse