एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी, 2023 से आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी। सरकार द्वारा एयरलाइन को जारी निर्देश के मुताबिक, वे एक जनवरी, 2023 से इन पांच देशों से यात्रा करने वाले केवल उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सवार होने की अनुमति देने संबंधी संशोधन करें, जिन्होंने एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा फॉर्म जमा किये हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 30 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आने वाले यात्रियों के लिए संशोधित कोविड दिशा-निर्देश जारी किये हैं। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए। प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आने वाले यात्रियों के दो प्रतिशत रैंडम जांच भी जारी रहेगी। ये निर्णय दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिये गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse