टीम एबीएन, चतरा/ रांची। चतरा के कोयलांचल टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्र में पुलिस और कोयलांचल से जुड़े लोगों के लिए सिरदर्द बन चुके प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी संगठन के नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। इलाके में टेरर फंडिंग मामले में टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नक्सली संगठन के लिए कोयलांचल में टेरर फंडिंग और अवैध लेवी वसूली का मजबूत कड़ी बन चुके संगठन के सब जोनल कमांडर अनूप उर्फ छोटू राम समेत सात दुर्दांत नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर संगठन की आर्थिक कमर तोड़ दी है।
गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 7.62 एमएम का 15 जिंदा कारतूस, 01 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो देशी कट्टा, 9 एमएम का चार जिंदा कारतूस, 3.15 बोर का तीन गोली, लेवी का 98 हजार रुपया नकद बरामद हुआ है। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल, महिंद्रा बोलेरो गाड़ी, टीएसपीसी संगठन का कोयलांचल में लेवी का लेखा जोखा से संबंधित आठ नक्सली पर्चा व इलेक्ट्रिक उपकरण समेत उगाही से संबंधित नक्सली साहित्य बरामद किया है।
एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा एसडीपीओ शंभू सिंह के नेतृत्व में गठित पिपरवार व सिमरिया थाना पुलिस की संयुक्त एसआईटी को यह कामयाबी मिली है। एसपी राकेश रंजन ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में कोल व्यवसायी असलम के घर फायरिंग मामले में कार्रवाई को लेकर एसआईटी गठित किया गया था।
नक्सलियों ने व्यवसाई के घर के बाहर करीब 30 राउंड से अधिक फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नक्सलियों को दबोचा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse