बीआईटी मेसरा में कल से लगेगा गणितज्ञों का महाकुंभ

 

  • पद्मश्री डॉ मणींद्र अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान यानी बीआईटी मेसरा में गणितज्ञों का महाकुंभ मंगलवार से लगेगा 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2022 तक संस्थान के क्लोज्ड एम्फीथिएटर हॉल में द इंडियन मैथमेटिकल सोसाइटी के सहयोग से एक मेगा गणित संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। 

1907 में स्थापित इंडियन मैथमेटिकल सोसाइटी (कटर), देश की सबसे पुरानी गणितीय सोसाइटी है जो देश के विभिन्न स्थानों पर अपना वार्षिक सम्मेलन आयोजित करती है। इंडियन मैथमैटिकल सोसाइटी का यह 88वां वार्षिक सम्मेलन बीआईटी मेसरा, रांची में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन का उद्देश्य गणित के क्षेत्र में नवीनतम विकास के बराबर रखना है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर पद्मश्री डॉ मणींद्र अग्रवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 

डॉ मणींद्र अग्रवाल शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, मेघनाद साहा पुरस्कार, गोल्ड पुरस्कार, फुलकर्सन पुरस्कार, जेसी बोस फेलोशिप, गणित के लिए पहला इंफोसिस पुरस्कार, बिरला पुरस्कार, बिरला पुरस्कार, हम्बोल्ट पुरस्कार, फिरोदिया पुरस्कार और टीडब्ल्यूएएस पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों नवाजे गये हैं। 

डॉ मणींद्र अग्रवाल इंडियन एकेडमी आॅफ साइंसेज, बैंगलोर, द नेशनल एकेडमी आॅफ साइंसेज (इंडिया), इलाहाबाद और द इंडियन नेशनल एकेडमी आॅफ इंजीनियरिंग के फेलो हैं। इस सम्मेलन को आईएमएस के अध्यक्ष एसडी अधिकारी संबोधित करेंगे और अध्यक्षता बीआईटी मेसरा के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना करेंगे।
डॉ एस पाढ़ी, गणित विभाग बीआईटी मेसरा स्थानीय आयोजन सचिव, डॉ एससी चक्रवर्ती और डॉ पी तिवारी सम्मेलन के संयुक्त सचिव के रूप में जुड़े हुए हैं। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में तीन सौ से अधिक प्रतिभागी, प्रतिष्ठित प्रोफेसर, शोधार्थी और स्नातकोत्तर छात्र दुनिया भर के शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुतियां देंगे। गौरतलब है कि बिड़ला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी यानी बीआईटी रांची की स्थापना 1955 में जाने माने उद्योगपति बीएम बिड़ला ने की थी। राजधानी रांची से 16 किलोमीटर दूर 780 एकड़ में फैले बीआईटी मेसरा को यूजीसी से डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है। इस इंस्टीट्यूट को ठअअउ यानी नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रडिटेशन काउंसिल और ठइअ नेशनल बोर्ड आॅफ एसोसिएशन से मान्यता मिली हुई है। इस इंस्टीट्यूट का मुख्य कैम्पस मेसरा में है जबकि इलाहाबाद, जयपुर, कोलकाता, नोएडा, पटना, देवघर, लालपुर, मस्कट (ओमान) और दुबई में भी इसके कैंपस हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse