टीम एबीएन, रांची। एसएसपी के निर्देश पर लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की सुबह पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में अंबाटोली में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान अवैध शराब भट्टी को नष्ट किया गया है। हालांकि, शराब तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पिठोरिया थाना क्षेत्र के अंबाटोली में छापेमारी की गई, जहां बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि शराब भट्टी को नष्ट करने के साथ साथ 3 क्विंटल अवैध महुआ भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पहुंचने से पहले तस्कर भाग निकला। लेकिन तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं, चतरा में नये साल के जश्न की तैयारियों के बीच पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों और माफियाओं के विरुद्ध चतरा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्पेशल ड्राइव चलाकर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम ने आधा दर्जन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।
एसडीपीओ ने बताया कि मयूरहंड थाना क्षेत्र के ढेबादौरी, सोंकी, फुलांग व गौरया गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। इन गांवों से 150 किलो जावा नष्ट किया गया और एक शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावे पुलिस ने अवैध कारोबार से जुड़े चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse