एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा करते हुए साल 2022 को अलविदा कहा। अब भारतीय टीम नए साल में नए इरादों के साथ उतरना चाहेगी। साल 2023 में भारत का सामना अब सबसे पहले श्रीलंका से होगा। श्रीलंका की टीम तीन टी20आई और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी।
हालांकि, भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा खेलते हुए नहीं दिख सकते हैं। कहा जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित को आई अंगूठे की चोट अभी भी परेशान कर रही है, जिस कारण वह नहीं खेल पायेंगे। खैर, वो खेल पाएंगे या नहीं इसका पता इस महीने के अंत तक पता चल जायेगा जब टीम का ऐलान होगा, लेकिन रोहित की गैरमौजूदगी में सोशल मीडिया पर हार्दकि पांड्या को कप्तान बनाने की मांग तेज हो गई है। अगर पांड्या कप्तान बनते हैं तो साफ है कि टीम नए सिरे से शुरूआत करने जा रही है।
टी20 सीरीज
वनडे सीरीज
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse