टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। रांची से हजारीबाग जाने के क्रम में सोमवार को चरही चौक पर चुरचू मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह के नेतृत्व में सांसद जयंत सिन्हा को गाजे-बाजे और फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि अथक प्रयास के प्रतिफल है कि लोगों की सुविधा के लिए कोडरमा से रांची के लिए रेलवे लाइन से जोड़ा गया। अब लोगों को रेल यात्रा करने में सुविधा होगी। इन्होंने अपने कार्य कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का काम करें तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ें।
स्वागत करने वालों में से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह, फुलेश्वर महतो,रोहित महतो, ललन शर्मा, अरविंद पांडेय, सत्येंद्र नारायण सिंह, वीणा मिश्रा, आशा राय, कुसुम देवी, सुनीता देवी, मीरा देवी, घनश्याम करमाली, गौतम सिंह, मनीष बरनवाल, छोटू लाला, संगीता देवी, चंपा देवी, बिंदु देवी, गीता देवी सहित कई कार्यकर्ता थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse