टीम एबीएन, हजारीबाग। वार्ड संख्या 22 उतरी शिवपुरी के वासियों ने सोमवार को नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित को आवेदन देकर पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कराने की मांग की है। आवेदन में बताया कि हाल में ही वार्ड संख्या 20 व 21 में विभाग के द्वारा लाखों की लागत से नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन इन दोनों वार्डो के नालियों की निकासी वार्ड संख्या 22 में उतरी शिवपुरी काली मंदिर के पास मुहल्ले के मुख्य सड़क पर लाकर छोड़ दिया गया।
इससे नाली का गंदा पानी लगतरबबहने से सड़क जर्जर हो चुका है। साथ ही पानी से काफी दुर्गंध आता है।इससे मुहल्लेवासियों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ पूजा पाठ करने में भी काफी कठिनाई हो रही है। आवेदन में लिखा है कि जिस जगह पर दोनों नालियों की निकासी की गई है। वहां से प्रत्येक दिन सात-आठ ग्रामवासियों के आवागमन होता है।
मौके पर विजयनन्द साव, गंगाधर सिंह, संजय ठाकुर, कृष्णा राम, विनय कुमार सिंह, राकेश रंजन, वीरेंद्र कुमार वीरू, सुनील यादव, सुनील कुमार, प्रफुल चन्द्र, राजा गिरी, विकास कुमार, नीरज कुमार, हीरा पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse