एनटीपीसी पकरी बरवाडीह सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित

 

टीम एबीएन, बड़कागांव। देश की प्रसिद्ध संस्था पब्लिक रिलेशन सोसाइटी आॅफ इंडिया के द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 44वें आल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में जनता से संवाद एवं सामाजिक योगदान देने वाले देशभर के विभिन्न कंपनियों को सम्मानित किया गया। उन्हीं कंपनियों में से एक कंपनी हमारे जिले की एनटीपीसी पकरी बरवाडीह भी थी। कंपनी को सामाजिक उत्थान, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जागरूकता अभियान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किए गया।

हजारीबाग जिला और विशेष रूप से बड़कागांव प्रखंड में अनेक जागरूकता अभियान के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के कार्यों में लगी एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजनाओं को 6 कैटेगरी में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें सबसे प्रमुख कंपनी को आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं निगम सामाजिक दायित्व के तहत महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए तृतीय एवं कळक के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण दिए जा रहे अभियान के लिए भी कंपनी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा कंपनी को कॉरपोरेट फिल्म हिंदी कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार, कॉरपोरेट फिल्म इंग्लिश कैटेगरी में दूसरा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कारों से सम्मानित होने के बाद एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के अधिकारियों ने कहा कि अवार्ड मिलना हमारे लिए गर्व की बात है इससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है हम आगे भी सामाजिक उत्थान के कार्यों में लगे रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse