एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 3,432 हो गए हैं। इस बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए कहा है। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है।
केंद्र की सलाह के बाद कोरोना से संबंधित किसी भी घटना से निपटने के लिए और तत्परता सुनिश्चित करने के लिए कई राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों में मंगलवार (27 दिसंबर) को एक मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी।
यह अभ्यास स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता (सभी जिलों को कवर करते हुए), आइसोलेशन बेड की क्षमता, आॅक्सीजन-समर्थित बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर-समर्थित बेड, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, आयुष डॉक्टरों की इष्टतम उपलब्धता जैसे मापदंडों पर ध्यान केंद्रित करेगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ता की भी जानकारी ली जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse