टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। कन्स्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सी डब्लू एफ आई) से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) का सम्मेलन 22 जनवरी को झुमरीतिलैया में आयोजित होगा। यह निर्णय झुमरीतिलैया सब्जी मंडी के निकट यूनियन कार्यालय में निर्माण कामगार यूनियन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मजदूर नेता प्रेम प्रकाश ने कहा कि निर्माण मजदूरों को मिलने वाला अधिकार श्रम विभाग से नहीं मिल रहा है।
निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना हो जाने से मजदूरों को कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। महिला मजदूरों को मजदूरी कम मिलता है। वहीं कार्य स्थल पर इनका शोषण भी होता है। मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी नहीं दिया जा रहा है और न ही बीमारी की ईलाज की व्यवस्था है। ऐसे में अपने अधिकारों की रक्षा और शोषण के खिलाफ संघर्ष को तेज करने के लिए निर्माण मजदूरों के संगठन को सीटू के नेतृत्व में मजबूत करना होगा।
इसी उद्देश्य के लिए झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन का सम्मेलन किया जायेगा। बैठक में यह निर्णय किया गया कि निर्माण मजदूरों की मांगों को लेकर जनवरी के प्रथम सप्ताह में यूनियन का प्रतिनिधिमंडल श्रम अधीक्षक से मिलकर वार्ता करेगी और ज्ञापन सौंपेगी। बैठक में नागेश्वर दास, बालेश्वर राम, राजेन्द्र पासवान, सहदेव दास, बद्री तुरी आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse