एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नियमित जांच के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती हुईं।
अभी कल ही, एफएम सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर दिल्ली में सदैव अटल में पुष्पांजलि अर्पित किया। हाल ही में, तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह के दौरान, वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका में जेनेरिक दवाओं की 50% मांग, अमेरिका की जेनेरिक दवाओं की 40% और ब्रिटेन की सभी दवाओं की 25% की आपूर्ति करता है।
तमिलनाडु के डॉ एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि आवश्यक टीकाकरण योजनाओं के लिए भारत वैश्विक टीकों का लगभग 60% और विश्व स्वास्थ्य संगठन के 70% टीकों का उत्पादन करता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse