एबीएन सोशल डेस्क। 25दिसम्बर को तुलसी दिवस पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसे सनातनी बड़े ही विधि विधान से मनाते हैं। मान्यता है कि जो कोई भी तुलसी पूजा करते हैं उसे अपार सुख और पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जाता है कि तुलसी अत्यंत प्रिय है। हिंदू परंपराओं में तुलसी की पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है।
कई लोग अपने दिन की शुरुआत तुलसी में जल चढ़ा कर और आशीर्वाद लेकर करते हैं। इस वर्ष तुलसी पूजन 25 दिसंबर आज के ही दिन मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है। अतः जो कोई भी तुलसी की पूजा करते हैं उसे अपार सुख और पुण्य प्राप्ति होती है।
वहीं दूसरी ओर तुलसी भगवान विष्णु को अधिक प्रिय है। हर हिन्दू के घर के आंगन मे तुलसी का पौधा लगाया जाता है। तुलसी का महत्व हमारे हिन्दू परम्परा me सबसे ज्यादा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse