भंडरा : पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक, कई बिंदुओं पर चर्चा

 

टीम एबीएन, भंडरा। लोहरदगा भंडरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भंडरा पंचायत सचिवालय में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष परमेश्वर महली की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ के कोष संवर्धन पर गहन विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात संघ की मजबूती के लिए सर्वसम्मति से राशि जमा करने का निर्णय लिया गया। 

इसके अलावा पंचायत स्तर के समस्या पर पंचायत के प्रतिनिधियों को शामिल कर त्वरित निदान करने पर सहमति बनी। वृद्धा, विकलांग, विधवाओं को मिलने वाले पेंशन दिलाने आदि महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूर्ण कराने की बात कही गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुखिया परमेश्वर महली ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कोश की मजबूती भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि सभी मुखिया संगठन को मजबूत करते हुए समाज गांव पंचायत के विकास में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 

सरकार के द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी  मुखिया की है। सभी मुखिया आपसी तालमेल बनाकर क्षेत्र के विकास में कटिबद्ध हो जाएं।

 बैठक में उपाध्यक्ष बड़ागांई  मुखिया कईली उरांव, भीठा मुखिया टेले उरांव, सचिव गडरपो मुखिया सुमित उरांव, उप सचिव भंडरा मुखिया इंद्रदेव उरांव, कोषाध्यक्ष जमगांई मुखिया धनेश्वरी उरांव, अकाशी  मुखिया बीतनी ऊराइन, मीडिया प्रभारी मसमानो मुखिया ममता कुमारी, सह मीडिया प्रभारी भौंरो पंचायत की मुखिया सुमंती तिग्गा उपस्थित थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse