टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच के तीन दिवसीय वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में रविवार को झारखण्ड प्रांतीय मयुम समिति को कई पुरस्कारों से राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल को रक्तदान शिविर में पूरे साल में 7500 यूनिट 175 कैम्पों के माध्यम से राज्य के हर जिलों के ब्लड बैंक में उपलब्ध कराया गया।
इसके अलावा अमृतधारा योजना, कैंसर जागृति अभियान, आनंद सबके लिए कार्यक्रम, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए पुरस्कार दिया गया। इधर, प्रेरणा शाखा को स्वच्छता अभियान के पूरे देश में बेहतर कार्य करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पूर्व अध्यक्ष प्रीति केड़िया को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया।
मालूम हो कि प्रेरणा शाखा की महिलाओं ने झुमरीतिलैया नगर परिषद के सहयोग से मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया और यहां डस्टबिन सहित, अंगदान देने के सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया। बताते चले कि पहली बार प्रेरणा शाखा की महिलाएं मुक्तिधाम में साफ-सफाई कर एक नया इतिहास रचा। इसके अलावे स्वच्छता के क्षेत्र में नगर परिषद कर्मियों को बारिश और गर्मी को देखते हुए छाता मुहैया कराया एवं स्वच्छता के प्रति नगर परिषद के प्रशासक विनीत कुमार के साथ जागरूकता रैली भी निकाला एवं ताराटांड़ एवं एड्डीबंग्ला दुर्गा मंडप में स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया था।
इन्हीं कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय अवार्ड झुमरीतिलैया को दिया गया। यहां यह भी बताना जरूरी है कि सत्र 2018-019 और 2019-020 में मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा को कैंसर जागरूकता अभियान एवं जांच अभियान एवं नेकी की दीवार के लिए पुरस्कृत किया गया था। इधर, प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केड़िया, सचिव नेहा हिसारिया ने स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए मयुम और प्रेरणा शाखा के पदाधिकारी और सदस्यों के सहयोग से प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि सेवा कार्य से ही प्रेरणा शाखा को राष्ट्रीय पहचान मिली है। आने वाले समय में अमूल्य सेवा कर एक और नया मिसाल प्रस्तुत किया जायेगा और नए वर्ष में गौआहार, स्वास्थ्य शिविर, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नेकी की दीवार, आनंद सबके तहत समाज के अंतिम पैयादन तक के लोगों की सेवा ही लक्ष्य होगा।
इधर प्रेरणा शाखा को पुरस्कार मिलने पर हिमांशु केड़िया, अर्जुन संघई, अरविंद चौधरी, मुरली मोदी, रितेश दुग्गड़, संजय ठोल्या, संदीप हिसारिया, आयुष पोद्दार, तथा प्रेरणा शाखा की रश्मि केडिया, निशा केडिया, शालू चौधरी, बबिता केडिया, वंदना अग्रवाल, नेहा जैन, नीतू चौधरी, दीपा अग्रवाल, ममता बंसल, सारिका लड्ढा, शीतल पोद्दार, रजनी अग्रवाल, कृतिका मोदी, मिनी हिसारिया, प्रीति पचीसिया, पिंकी खेतान, सुमन सराफ, प्रगति चौधरी, ममता नरेड़ी, उषा शर्मा, ज्योति शेखावत, निशा संघई, प्रीति गुटगुटिया, गुंजन अग्रवाल आदि का नाम शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse