टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। आज भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया के द्वारा शक्ति केंद्र एवं बूथों पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना गया एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की गई। मन की बात कार्यक्रम के निमित्त नगर अध्यक्ष राजेश सिन्हा के आवासीय परिसर बूथ संख्या 101 में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साथ ही बूथ के निवासियों की उपस्थिति में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम देखा एवं सुना मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राजकुमार यादव ने सभी को अटल बिहारी वाजपेई के जीवन परिचय से अवगत कराया एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही सांसद कार्यालय झुमरी तिलैया में अटल बिहारी वाजपेई जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके द्वारा कहे गये वचनों कविताओं को याद किया गया।
आज मन की बात का 96वां एपिसोड था और 2022 का आखिरी। पीएम ने 2022 की उपलब्धियों का जिक्र किया और 2023 की चुनौतियों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर सावधान रहने की हिदायत भी दी। नमामि गंगे के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी परंपरा और संस्कृति का मां गंगा से अटूट नाता है। ऐसे में सदियों से कल-कल बहती मां गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, नगर महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, नगर मंत्री गंधोरी रजक, सुधीर सेठ, नगर सोशल मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता, मीडिया प्रभारी पीयूष सहल, निरंजन कसेरा, बूथ अध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रशांत सिन्हा, बिट्टू कुमार, लोकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse