टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भाजपा पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जन्म जयन्ती मनायी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पश्चिमी मंडल के 12 पंचायत के लगभग सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गयी।
वहीं मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 का अंतिम मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। आज की मन की बात से स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ काम कर रही है।।जिससे हर तबके के लोगो को फायदा मिल रहा है।
मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, महामंत्री गुरु प्रसाद साव, उपाध्यक्ष पिंकी देवी, महिला मोर्चा अध्यक्षा अंजू देवी, उषा कुमारी, गायत्री देवी, सबिता देवी, विनोद सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष संजय कुमार महतो, अनुसूचित महामन्त्री दीपक कुमार रजक रामधन माली, अर्जुन प्रसाद समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse