टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड स्थित जे एम एस चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस मनाया गया। 24 दिसंबर की रात 12 को प्रभु यीशु को नवजात शिशु के रूप में दिखाया गया। तत्पश्चात 25 दिसंबर को मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के परिवहन प्राधिकार के संयुक्त सदस्य सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव संजीव कुमार बेदिया, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, जीजस मिशनरी सोसाइटी ऑफ कर्णपुरा के सचिव नकुल महतो, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइंया, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय सिंह बैजनाथ रजक ने केक काटा।
इसके बाद मुख्य अतिथि संजीव बेदिया ने कहा कि प्रभु यीशु मानव कल्याण का काम किया। मैं उन्हीं के मार्ग पर चलकर 10 गरीब विद्यार्थियों को 1 साल के लिए पढ़ाई का खर्च दूंगा एवं गरीब बेटियों की शादी में भी मदद करूंगा। पास्टर नकुल महतो ने कहा कि प्रभु यीशु का मार्ग हमे लोभ, लालच, घमंड, दुख, नफरत, तनाव से मुक्ति मिलती हैं। प्रभु की माया में इतनी क्षमता है कि पूरी दुनिया में समरसता जीवन का स्वरूप बदल गया है।
मौके प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइया, युगेश्वर प्रजापति, छोटे गंझु, शिव कुमार महतो, भोला महतो, सोमनाथ कुमार, टुसु कोयरी, नीलम देवी, उगन महतो समेत अन्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse