टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के झरपो संघर्ष समिति की ओर से 100, 400, 800 और 1600 मीटर दूरी की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता करायी गयी। कार्यक्रम का संचालन सानू पंडा ने मुख्य अतिथियों में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य रामप्रसाद उर्फ कम्पनी, प्रमुख सह जिला प्रमुख अध्यक्ष संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि कुमार वर्णवाल सांसद विधायक प्रतिनिधि समाजसेवी पत्रकारगण समेत अन्य को समिति सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद संयुक्त रुप से सभी अतिथियों ने रिबन काटकर मैराथन दौड़ कार्यक्रम को आरंभ किया। जिसमें 100 मी, 400मई, 800मी, 1600मी में कुल 85 युवकों ने भाग लिया।
खेल प्रतियोगिता में जज्बा को प्रदर्शन करने वाले अजित, पवन, राज कुमार, सन्नी, संजय अनुराग, अशोक, कृष्णा सोरेन, अमन, राहुल अभिषेक, राहुल, अभिषेक, संदीप कुमार मोहित कुमार युवकों को प्रथम द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी में आने वाले विजेता उप विजेता युवकों को पुरस्कार समिति की ओर से जनप्रतिनिधियों ने मोमेंटो, सर्टिफिकेट, मेडल देकर पुरस्कृत किया। वहीं मुख्य अतिथियों ने संघर्ष समिति के सदस्यों को एक अनोखी पहल सराहनीय कार्य बताया और धन्यवाद दिया।
मौके पर झरपो पंचायत उपमुखिया राजेन्द्र कुमार सांसद प्रतिनिधि रामप्रसाद कुशवाहा, महेश अग्रवाल, दशरथ नारायण सिंह, उपेंद्र पांडेय, मिथलेश पाठक, सूरज कुमार, अर्जुन रवि, लालमोहन महतो मिथलेश प्रसाद उपस्थित थे। बता दें कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सन्तन सोनी, मोहन कुमार मेहता, गौरव कुमार, अरुण कुमार, गणेश माली, सिकेन्द्र कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse