टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। एनसीपी प्रखंड अध्यक्ष सह क्षेत्रीय पत्रकार संदीप पांडेय ने क्षेत्र के स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को देखते आवासीय जाती आय प्रमाण पत्र को लेकर इन दिनों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों को जमीन रसीद ऑनलाइन कटवाने में काफी कई बार अंचल सह प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते परेशान हैं। जिनकी ऑनलाइन रसीद कट भी रहा है तो खाता नंबर अंकित है। लेकिन प्लॉट संख्या कम्प्यूटर में अंकित ही नही है।
ऐसे में जमीन रैयतों के चेहरे में भी काफी मायूसी देखा जा रहा है। जिसका अब तक निष्पादन नहीं किया गया। उपरोक्त समस्याओं का समाधान हेतु टाटीझरिया सीओ नीलम कुमारी से औपचारिक मुलाकात कर समस्याओं से अवगत करवाया। टाटीझरिया सीओ ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं इन समस्याओं का समाधान डिजिटल लॉग इन मशीन आते ही कार्य को तीव्र गति से किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse