बड़कागांव : सड़क बनवा रहे लोगों को हवाई फायरिंग कर काम बंद करने की धमकी

 

  • फायरिंग करने वाले बोले- दिवाकर जी से बात कर करो काम, नहीं तो भुगतना होगा अंजाम

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के देवगढ़- उरेज पथ निर्माण कार्य कर रहे संजय उपाध्याय कंस्ट्रक्शन के साइट पर गोली चला कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया है और उपस्थित मुंशी और लेबर को काम बंद करने की हिदायत दी गयी। साथ उन्हें कहा गया कि दिवाकर जी से मिलने के बाद ही कार्य प्रारंभ करना है नहीं तो सभी लोग अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। घटना के बाद कार्य कर मजदूरों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस के एसआई अजीत सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश कर रहे हैं। 

बताया जाता है कि टॉकीसूद की ओर से काला रंग के पल्सर  मोटरसाइकिल पर दो लोग हेलमेट पहनकर सवार होकर आये और कार्य बंद करने की धमकी देते हुए  दो हवाई फायरिंग कर दहशत फैला गये। गोली चलाते हुए धमकी दिया कि दिवाकर जी से मिले बिना कार्य प्रारंभ न करें अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। घटना 11.30 बजे की बतायी जा रही है। घटना के समय कार्यस्थल पर रहे संजय उपाध्याय कंट्रक्शन के मुंशी अर्जुन केसरी, रविंद्र गंझु ऐतवा गंझू, बाबूलाल सहित अन्य लोग कार्य कर रहे थे। घटनास्थल पर पुलिस ने एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse