टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। जगदम्बा कॉम्प्लेक्स में रविवार को भाजपा चुरचू मंडल स्तरीय बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह ने किया। जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया तथा उनके तस्वीर पर फूलमाला अर्पित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि इनके दिखाये मार्ग को अपना कर देश को आगे बढ़ाएं। ताकि देश एक सशक्त राष्ट्र के रूप में दिखे। साथ ही चुरचू मंडल के 54 बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही गई मन की बातों को सुना गया।
मौके पर मुरारी सिंह, चौलेश्वर महतो, वीणा मिश्रा, रोहित महतो, आशा राय, ललन शर्मा, घनश्याम करमाली, मीरा देवी, सुनीता देवी, भोला महतो, श्याम सुंदर भारती, अशोक यादव, राकेश सिंह, गब्बर सिंह, राजकुमार यादव, शशि कुमार, सतीश साहू, बबलु सिंह, दिनेश्वर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse