टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना ने दस्तक दे दी है। उधर, रिम्स में कोविड जांच किट खत्म होने से चिंता बढ़ गयी है। यहां तक कि रिम्स समेत सदर अस्पताल में भी कोविड की जांच किट उपलब्ध नहीं है। यह एक चिंता का विषय है।
दरअसल, राज्य में एक मरीज कोरोना से संक्रमित मिला है। मरीज जमशेदपुर जिले का निवासी है। मरीज को रिम्स में ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। नये वैरिएंट बीएफ.7 की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग की जानी है, लेकिन यह जांच 96 सैंपल के साथ हो सकती है जबकि अभी रिम्स के पास पॉजिटिव सैंपल एक ही है। ऐसे में रिम्स के पास 5 करोड़ की जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन होने के बाद भी जांच करना असंभव है। अब एक ही रास्ता है कि सैंपल को भुवनेश्वर या पुणे भेजा जा सकता है, जिसकी रिपोर्ट आने में कम से कम 1 महीने का वक्त लग सकता है।
इस मामले में सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने बताया कि विभाग को किट उपलब्ध कराने को लिखा गया है, लेकिन अब तक नहीं मिली है। ऐसे में जांच प्रभावित हो रही है। रिम्स में मिले मरीज को ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
वहीं, रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ अशोक शर्मा ने बताया कि एक सैंपल की जांच करना ही असंभव है। एक जांच मशीन से की गयी तो काफी अधिक खर्च आयेगा। ऐसे में बाहर भेजने के अलावा अभी कोई रास्ता नहीं है। यदि इंतजार किया गया तो समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पायेगी, लेकिन इसके लिए आईसीएमआर की अनुमति चाहिए। गुरुवार को सैंपल की स्थिति मांगी गयी है। कितने सैंपल हैं, जिसकी जांच की जानी है, जो बाहर भेजना होगा इसके लिए आईसीएमआर की टीम ही सैंपल उठायेगी और जांच के लिए बाहर भेजेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse