टीम एबीएन, अनगड़ा/ रांची। झारखंड के सुदूरवर्ती जनजातीय क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मासु, अनगड़ा, में स्वास्थ्य एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि योग और पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।
उन्होंने कहा कि योग को आज पूरा विश्व मान्यता दे रहा है और विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और योग आज की जरूरत है। इस अभियान में स्वास्थ्य एवं योग के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। यह सराहनीय कार्य है। मधुमेह प्रबंधन व योग प्रमुख स्वामी मुक्तिरथ ने कहा कि योग न केवल रोग भगाता है बल्कि शरीर को स्वस्थ रखता है। उषा मार्टिन फाउंडेशन के सचिव मयंक मुरारी ने सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
शालिनी अस्पताल के प्रबंधक राणा विकास ने स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में बताया। उषा मार्टिन फाउंडेशन व शालिनी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से सुदूरवर्ती जनजातीय ग्रामों में स्वास्थ्य व योग प्रशिक्षण अभियान लगातार दो माह चलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse