एबीएन सेंट्रल डेस्क। खुले में नमाज को लेकर विवाद एक बार फिर से गहरा गया। नमाज पढ़ रहे लोगों का विरोध करने हिंदु संगठनों के लोग पहुंच गए। विवाद बढ़ता देखकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। जिस स्थान पर शुक्रवार को नमाज पढ़ी जा रही थी, उस स्थान की अनुमति नहीं है।
यहां सेक्टर-69 स्थित सेक्टर-69 में खुले में नमाज पढ़ी जा रही थी। नमाज पढ़ने से रोकने के लिए हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे और नमाज बंद कराने के प्रयास किए। इसी तरफ दोनों गुटों में विवाद हो गया। दोनों गुटों के बीच विवाद के देखते हुए पुलिस ने नमाज पढ़े जाने के अनुमति पत्र मांगा। नमाज पढ़ने वाला गुट पत्र नहीं दिखा सका। ऐसे में विवाद और पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थल पर नमाज नहीं पढ़ी जा सकी। बताया जा रहा है कि जिले के बाहर के लोग भी इस स्थल पर नमाज पढ़ रहे थे, जिसे लेकर विवाद हुआ था। जिले में 6 जगहों पर ही पढ़ी जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम में खुले में नमाज को लेकर अक्सर विवाद खड़ा हो जाता है। पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से इसका हल निकालने के खूब प्रयास हुए हैं। फिर भी खुले में नमाज पर विवाद हो रहे हैं। गुरुग्राम में 30 स्थानों पर नमाज पढ़ने की अनुमति थी। विवादों के बाद यह घटकर 6 स्थान रह गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse