टीम एबीएन, पलामू/ रांची। आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे द्वारा जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड नौडीहा बाजार के करमा पाल्हे पहाड़ पर बसे पाल्हे, तुरकून और करमा गांव पहुंचकर योजनाओं का लाभ देने को लेकर धन्यवाद देते हुए उन्हें बधाई दी है। आयुक्त ने उपायुक्त एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए हरेक पदाधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने का भी निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने जिस तरह से तत्परता दिखाते हुए सुदूरवर्ती गांव पहुंचकर आमजनों को योजनाओं का लाभ दिया है वह सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन को इसी तरह सक्रियता को बरकरार रखने की जरूरत है। उन्होंने जिले के अन्य ऐसे सभी सुदूरवर्ती जगहों का भी मैपिंग करने का निर्देश दिया है, जहां पर लोगों का आना-जाना नहीं हुआ है और आमजन योजनाओं से वंचित रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सभी को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराना प्रशासन का दायित्व है। आदिम जनजाति के लोग हों या अन्य आमजन रहते हो, उन्हें मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए हर स्तर पर काम किया जाना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse