उमेश-अश्विन ने बांग्लादेश को 227 पर समेटा, भारत 19-0

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे हैं। इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाये थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिये हैं। 

भारत की सलामी जोड़ी क्रीज पर है और दूसरे दिन राहुल-गिल भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलायी। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। 

इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाये। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। 

लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिये। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गयी। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये 19 रन बना लिये हैं। लोकेश राहुल तीन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse