टीम एबीएन, कुडू (लोहरदगा)। गुरुकुल एकेडमी कुडू में गुरुवार 22 दिसंबर को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह सहित आठ ग्रुप में बंटे बच्चों ने कबड्डी, खो - खो, 50-100 मीटर रेस, टॉफी रेस, मेंढक रेस, रस्सा कसी, थ्री लेग रेस और जेनरल नॉलेज आदि खेलो में सैंकड़ो बच्चो ने भाग लिया। जिसमे 66 सफल हुए प्रतिभागियों को स्कूल की ओर से मेडल और सिर्टीफिकेट देकर पुरुस्कृत किया गया।
साथ ही आमिर हाफिज, विवेक अभिषेक लाकड़ा, आकांक्षा सिंह, मेहर प्रवीण, रुचि कुमारी को बेस्ट स्टूडेंट आफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। मौके पर स्कूल की निर्देशक अनुराधा आनंद ने कहा स्वस्थ जीवन ही आपकी मंजिल की उड़ान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं, इसलिए सभी बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए खेल कूद और व्यायाम करते रहना चाहिए। उन्होंने सफल प्रतिभागी को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमल कुमारी, अरमाना आमिर, अरविंद एक्का, साहिल खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse