संदीप पांडेय
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी जहां एक ओर सफाई अभियान एक कदम स्वच्छता की ओर चला रहे हैं। आम जनता को सफाई के प्रति जागरूक होने की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण टाटीझरिया के चारों ओर झाड़ियों के रूप में कचरा फैला है। जहां कभी भी विषैले जंतु प्रवेश कर क्षेत्रीय लाभुकों को आपातकालीन दुर्घटनाओं का दावत देने का संकेत दे रहे हैं। तो वहीं आवागमन करने वाले क्षेत्रीय लाभुक महिला एवं पुरुषों को आपातकालीन समय के दौरान मल मूत्र त्याग (शौच) स्थल सौचालय में प्रवेश करने के दौरान झाड़ियों, कचरा, साफ सफाई, पानी की व्यवस्था नहीं को देख जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड में चारों ओर फैले हुए कचरे की साफ सफाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सबंधी समस्याओं का जनप्रतिनिधियों संग नेता मंत्रियों को मामले को संज्ञान में लेने की जरूरत है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse