टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के झरपो निवासी निगरानी दुर्गा पूजा समिति सदस्य सीटर मिस्त्री उर्फ रामलखन मिस्त्री उम्र लगभग 87 वर्ष की बुधवार को बीते रात्रि लगभग 8 बजे मौत हो गई। वे काफी दिनों से बीमार थे। बता दें कि वे समाज सेवी एवं मृदुलभाषी प्रवृत्ति के थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी,बेटा बेटी बहु,संग पूरे भरे परिवार छोड़ गये। परिजनों का रो रोकर बुरा है। पार्थिव शरीर को पुत्र कपिलदेव राणा ने झरपो शमसान घाट में मुखाग्नि दी।
समिति के सदस्यों ने भगवान से मृत प्राणी की आत्मा की शान्ति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना करते हुए कामना की और शोकाकुल परिवार को धैर्य रखने की सांत्वना दी। मौके पर समिति अध्यक्ष शिबु प्रसाद सोनी, छक्कन पांडेय, सचिव भुवनेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष किशोरी प्रसाद, उपाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, जयनाथ महतो, सहदेव महतो, चंदर प्रसाद, रामलखन राणा, लखन पांडेय, मनोज पांडेय, वकील पांडेय, कुलदीप प्रसाद, जयनाथ प्रसाद, झमन राम, फलजीत भुइयां, जीतन राम, सुरेश राम, समिति के सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse