टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बरही 3 अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुंडू में मुखिया संघ अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय यादव ने पंसस नीलम कुमारी, प्रधानाध्यापक उदय नारायण प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा आशा देवी ने कल्याण विभाग के द्वारा आवंटित दर्जनों छात्र छात्राओं के बीच जूता मौजा एवं स्वेटर का वितरण किया।
मौके पर मुखिया विजय यादव ने कहा कि झारखंड सरकार छात्र छात्राओं के पठन पाठन में सुधार के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। उन्होंने सभी बच्चे को मन लगा कर पढ़ने और अपने एवं अपने माता पिता का नाम रौशन करने की बात कही। कहा कि पोशाक वितरण सरकार की एक अच्छी पहल है। पोशाक से बच्चों के बीच एकरूपता आती है। सरकार बच्चों के पढ़ाई के प्रति गंभीर है। बच्चों को नि:शुक्ल पोशाक, खाना, पुस्तक, छात्रवृत्ति दी जा रही है। इससे गांव के गरीब परिवार के बच्चे पढ़ कर क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते हैं।
पंसस नीलम कुमारी ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है। बच्चों के शिक्षा पर लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रधानाध्यापक उदय नारायण प्रसाद ने कहा कि स्कूल के शिक्षक बच्चों के शिक्षा के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से ससमय बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। मौके पर रोहित कुमार यादव, नंदकिशोर यादव, बाबूलाल यादव, मुनिलाल राम समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse