टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 22 दिसंबर को हो गया। इस मौके पर प्रधान जिला जज वीरेंद्र कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। जबकि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, सिविल कोर्ट के जज इंचार्ज प्रशांत वर्मा, जिला नियोजन पदाधिकारी मो इमरान फारुकी, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर, जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी, नप के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से लैंप जलाकर और गुब्बारा उड़ा कर कार्यक्रम को गति प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधान जिला जज वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और कहा कि कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है जब मैं किसी कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं। उन्होंने विद्यालय को शुभकामनाएं दी और एक्सकर्षन के तौर पर विद्यालय के बच्चों को कोर्ट परिसर का भ्रमण कराने के लिए आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। आजकल खेलकूद में भी अपार संभावनाएं हैं। बच्चे पढ़ाई और खेलकूद में तालमेल बनाकर अगर आगे बढ़ेंगे तो सफलता उनके कदम को चूमेगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास पड़ता है, जो उनके विकास में साधक बनता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों में प्रतिस्पर्धा का भाव जागृत होता है। मौके पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान और स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। प्राचार्य नवीन कुमार ने स्वागत भाषण और विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर चारों हाउस के बच्चों ने मार्च पास्ट कर दिल्ली के परेड की याद को ताजा कर दिया। वहीं बच्चों ने योगा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसके बाद शुरू हुआ प्रतियोगिताओं का दौर। छोटे बच्चों के लिए बस्ता रेस, बिस्कुट रेस, बिस्कुट रेस के अलावा 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर रिले रेस का आयोजन हुआ। अभिभावकों और शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर रेस, मटका रेस प्रतियोगिताएं भी हुई। उनके विजेताओं को अतिथियों के द्वारा मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक कोआर्डिनेटर प्रवीण कुमार, जेपी सिंह, रजनी बाला, छात्रों में माही पांडेय, कौशामभी मालवा, घटिका जैन, सोनाली सुमन, बंदना कुमारी, मेघा सिंह, शैलवी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, अध्यक्ष संदीप सिन्हा, अनवारुल हक, उपेंद्र सिंह, उपेंद्र राय, संजय सिंह, विनय कुमार सिन्हा, ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक अनिल कुमार नेशनल, पब्लिक स्कूल परसाबाद के निदेशक मुस्ताक अहमद, क्लोरोफिल करके शाखा अजय अग्रवाल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक ओम प्रकाश राय, एसएमसी के सदस्य राजकुमार बोहरा, सतगुरुदीन अली, आरिफ अंसारी, संतोष सहाय समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
आयोजन को सफल बनाने में शुभय कुमार, आशुतोष गौतम, राकेश पांडेय, कुंदन राणा, विशाल आनंद,, बैंड मास्टर प्रमोद सिंह, किशोर कुणाल, संजय तिवारी, सरोज पांडेय, प्रियंका सिंह, स्वीटी सिन्हा, रंजीत सिंह, सपना शर्मा, कुंतल जेठवा, शालू अरोड़ा, प्रीति कुमारी, मिथलेश सिंह, मरियम मैम, शशिराज, पायल सिंह, जेपी सिंह, प्रिंस मिश्रा, विक्रम कुमार, चंदन पांडेय, सीमा जैन, संजय तिवारी, अलका सिंह, दीक्षा सिंह, शंकर कुमार, श्वेता कुमारी, रेखा राणा समेत अन्य शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों का योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse