टीम एबीएन, रांची। रविवार को रांची से करीब 55 किलोमीटर दूर लापुंग प्रखंड के लालगंज गांव में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने एक निशुल्क चिकित्सा सह निशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया, जिसमें सुदूर ग्रामों जैसे सुकुरहुटू, लोहागडा, सापुकेरा, लेटे, बोकरंदा, गाड़ी, परसा आदि गांवों से आये हुए कुल 290 रोगियों का इलाज एवं दवा वितरण किया गया।
रांची से आये अनुभवी एलोपैथी एवं होम्योपैथी के चिकित्सक गन डॉ एसएन सिन्हा, डॉ रोहित सिंह, डाॅ शंकर रंजन, डॉ निरुपमा नीलम लकड़ा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ पीके राज, डॉ उत्पल (होम्योपैथी) एवं डाॅ त्रिविधा रघुवंशी (होम्योपैथी) ने अपना बहुमूल्य सहयोग दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, मधुमेह, मलेरिया आदि की निशुल्क जांच की व्यवस्था भी की गई थी जिसमें मोहम्मद अख्तर लाल प्रवीण सिंह एवं राजेश कुमार मांझी का सहयोग रहा।
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के मंत्री श्री राधेश्याम सिंह जी द्वारा बताया गया कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वविख्यात सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है तथा इस संस्था का प्रधान कार्यालय, पड़ाव वाराणसी (उप्र) में स्थित है। यह संस्था अपने 19 सूत्री कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष कई निशुल्क चिकित्सा सह दवा वितरण शिविर का आयोजन करती रही है ताकि अशक्त असहाय एवं गरीब रोगियों को निशुल्क चिकित्सा लाभ एवं निशुल्क दवा पहुंचाई जा सके।
इस संस्था का नाम, अपने लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। ग्राम लालगंज के श्री भानु प्रताप नाथ शाहदेव तथा स्थानीय निवासियों बैजनाथ बड़ाईक, रविंद्र साहु, चरकू साहु, प्रेम साहु, शशि साहू रामप्रीत साहू तथा महेंद्र साहू का महती सहयोग प्राप्त हुआ। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के उत्साही स्वयंसेवक गण श्री प्रतापादित्य नाथ शाहदेव, प्रशांत सिन्हा, अंजनी सिंह, नागदमनी नाथ शाहदेव, लाल गिरेंद्र नाथ शाहदेव, समरेंद्र सिंह आदि का सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में संस्था की रांची शाखा की कार्यकारिणी के श्री विभूति शंकर सहाय, लाल हेमंत नाथ शाहदेव, श्री शशि भूषण मिश्र, श्री आनंद सिंह आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse