टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले गये इंटर डिस्टिक अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में कोडरमा ने जमशेदपुर को 1 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कोडरमा ने किया। बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने 36 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 154 बनाये, जिसमें अक्षय प्रताप ने 26 रन और ने 22 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी करते हुए कोडरमा की ओर से अंकित यादव ने 6 विकेट, विपिन, सागर और अमन ने एक-एक विकेट चटकाये। बाद में बल्लेबाजी करने कोडरमा की टीम ने 39.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोडरमा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धीरज ने 43 रन पिरयेश ने 20 रन और अमन ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए जमशेदपुर की ओर से वकार अहमद, युवराज और आनंद ने दो-दो विकेट चटकाये मैन ऑफ द मैच कोडरमा के अंकित को मिला। मौके पर मैच ऑब्जर्वर शब्बीर हुसैन, अंपायर उमेश पाठक, अमित हजरा, गजेंद्र कुमार मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse