झुमरीतिलैया : जिला स्तरीय पासवान महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

 

  • गुलामी से मुक्ति के लिए संख्यानुपात में हो आरक्षण की व्यवस्था : एच एल दुसाध

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। रोयल सेलिबरेशन हॉल में रविवार को जिला स्तरीय पासवान महासम्मेलन में भारी संख्या में पासवान समाज के महिला, पुरूष, छात्र-युवा भारी संख्या में जुटान हुआ और जनसैलाब का रूप ले लिया। सर्वप्रथम जमुआ के विधायक केदार हाजरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उदघाटन किया। जिसके बाद बालिकाओं के द्वारा राष्ट्रगान और स्वागत गीत गाया गया और अतिथियों का स्वागत माला फहनाकर किया गया। 

जिला पासवान जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बाला लखेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन जिला महासचिव जयप्रकाश राम और मनोज कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से किया। सभा को विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, दलित लेखक व चिंतक एचएल दुसाध, तेनुघाट के कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान, रामगढ़ के जिला नियोजन पदाधिकारी देवकुमार पासवान, केदार पासवान आदि ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया। स्थानीय वक्ताओं मे मजदूर नेता संजय पासवान, जिप सदस्य शांति प्रिया, नीलम पासवान, इन्द्रदेव पासवान, प्रेम प्रकाश पासवान, डॉ बासुदेव पासवान, संतोष पासवान, मानसिंह पासवान, भीम लाल पासवान, अर्जुन पासवान, खजांची पासवान, राजकुमार पासवान आदि ने सम्बोधित किया। 

मुख्य वक्ता देश के जाने माने साहित्यकार दलित चिंतक व लेखक एचएल दुसाध ने कहा कि मूलनिवासी, एससी एसटी ओबीसी के लोग अगर महसूस करते हैं कि आरक्षण की विस्तार की लड़ाई लड़कर ही बहुजनों को गुलामी से मुक्ति दिलायेगा। गुलामी से मुक्ति के लिए संख्यानुपात में आरक्षण की लड़ाई चप्पे चप्पे में फैलाना होगा। क्योंकि इसी से ही सामाजिक न्याय मिलेगा और धन दौलत का सामान्य बटवारा होगा। 

उन्होंने मार्क्स के वर्ग संघर्ष के इतिहास की व्याख्या करते हुए कहा कि एक मानव जाति का सम्पूर्ण इतिहास की निर्भूल व अकाट्य सच्चाई है, जिससे कोई देश या समाज न तो अछूता रहा है न रहेगा। जब तक धरती पर मानव जाति का इतिहास रहेगा वर्ग संघर्ष किसी न किसी रूप में कायम रहेगा। किन्तु भारी अफसोस की बात है कि जहां भारत के ज्ञानी गुणी विशेषाधिकारयुक्त समाज के लोगों ने अपने वर्गीय हितों में समाज को बांटने का काम किया। उच्च नीच का भेदभाव बढ़ाया और इसे शोषण का हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। 

प्रभुत्वशाली वर्ग अपने हितों को पूरा करने के लिए दूसरे वर्ग पर अपना प्रभुत्व कायम करने के लिए राज्य सत्ता का उपयोग किया। आज दलित पिछड़े समाज का अधिकार छीना जा रहा है। संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। सरकारी संस्थाओं को पूंजीपतियों के हांथों में बेचा जा रहा है और आरक्षण को पूरी तरह से समाप्त किया जा रहा है। इसलिए पासवान समाज के नेतृत्व में सभी दलितों पिछड़ों की हक की लड़ाई लड़नी होगी।

विधायक बलदेव हाजरा व पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। सम्मेलन में पासवान समाज के मैट्रिक-इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 50 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। धनबाद से आये हुए व्यास संजय पासवान और उनके टीम के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद दिवाना, लालजीत पासवान, महावीर पासवान, राजु पासवान, दशरथ पासवान, बिरजू पासवान, विजय पासवान, बिरेन्द्र पासवान, संजय कुमार पासवान, परमेश्वर राम, रवि पासवान, अनील पासवान, रंजीत पासवान, प्रदीप पासवान, राजकुमार पासवान, भुवनेश्वर पासवान आदि की प्रमुख भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse