टीम एबीएन, रांची। लोकसभा क्षेत्र रांची के लिए 17 फरवरी से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता 19 फरवरी तक चलेगा। तीन दिवसीय खेल महोत्सव रांची के खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जायेगा। रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
सांसद ने रांची प्रेस क्लब में कहा कि प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीम भाग लेगी। खेल प्रतियोगिता के आयोजन में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से तकनीकी सहयोग ली जायेगी। जिन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेना है वो 20 जनवरी, 2023 से रांची सांसद के कार्यालय से फॉर्म ले सकते हैं। खिलाड़ियों को पांच फरवरी, 2023 तक फॉर्म भरकर सांसद कार्यालय में जमा करना होगा। खेल महोत्सव का समापन समारोह 19 फरवरी दोपहर दो बजे होगा।
उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव में आर्चर, एथेलेटिक्स, वुशु, कबड्डी, बैडमिंटन, योगासन और बैंड डिस्प्ले शामिल हैं। सांसद ने कहा कि ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की कोशिश करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse